लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसे में तीन की मौत

ट्रक का टायर बदलते समय , खड़े ट्रक में ट्रेलर ने मारी टक्कर

उन्नाव, समृद्धि न्यूज। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे ट्रक का टायर बदलते समय तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई। जिसमें ट्रक चालक, परिचालक और ट्रेलर चालक की मौत हो गई। पुलिस ने तीनो शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार मछलियों से भरा ट्रक जो गुजरात से असम की तरफ जा रहा था। इसी दौरान आगरा – लखनऊ एक्सप्रेस वे पर गुजरते समय अचानक उसका टायर फट गया।
टायर फटने पर ट्रक चालक देवानंद 40 वर्ष अपने परिचालक अजय के साथ टायर बदलने के लिए सड़क किनारे सही टायर को रखकर टॉर्च की मदद से टायर बदल रहे थे ।
इसी बीच पत्थर के पाउडर से भरा ट्रेलर जो मोरबी से सीतापुर की तरफ जा रहा था । तेज रफ्तार ट्रेलर ने सड़क किनारे ट्रक का टायर बदल रहे देवानंद और अजय को टक्कर मारते हुए अनियंत्रित होकर ट्रक में घुस गया। टक्कर इतनी भीषड़ थी। जिससे मौके पर ट्रक चालक और परिचालक सहित ट्रेलर चालक की भी मौत हो गयी । घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची यूपीडा की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद ट्रेलर में फंसे शव को निकाला। पुलिस ने तीनों शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अपर पुलिस अधीक्षक प्रेमचंद्र सिंह ने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है। साथ ही ट्रक मालिकों को सूचना दे दी गई है।
पुलिस ने बताया कि शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हुई सड़क दुर्घटना के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी प्रेमचंद्र सिंह द्वारा दी गई बाइट-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *