स्कूली छात्रों को ले जा रही तीन मारुति वैन सीज

35 दोपहिया वाहनों के किए गए चालान

हेलमेट न लगाने वालों को एहसास दिलाने के लिए दिए गए गुलाब के फूल

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत ने विरेंद्र स्वरूप स्कूल के छात्रों को ले जा रही तीन मारुति वैन को सीज कर थाना राजापुर में खड़ा करा दिया है तथा इन पर 1.06 लाख का जुर्माना लगाया है। इन मारुति वैन में बच्चों को ओवरलोड करके ले जाया जा रहा था तथा इनके प्रपत्र भी पूर्ण नहीं थे। एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत ने शहर में अभियान चलाते हुए दो पहिया वाहन, बिना हेलमेट वाहन चलाने के अभियोग में 32 चालान किए तथा रॉन्ग साइड वाहन चलाने के उपयोग में 3 चालान किए गए। एआरटीओ प्रशासन वीएन चौधरी तथा यातायात प्रभारी रजनेश कुमार द्वारा जागरूकता अभियान चलाया। जिसमें दो पहिया वाहन पर चालक एवं पीछे बैठी सवारी द्वारा हेलमेट का प्रयोग करने, कार चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग ना करने तथा गलत दिशा में वाहन का संचालन न करने के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम किया गया तथा मार्ग पर हेलमेट न धारण करने वाले चालकों को गांधीगिरी करते हुए गुलाब का पुष्प भेंट किया, ताकि वह अपने किए पर शर्मिंदा हो सके और भविष्य में हमेशा हेलमेट तथा सीट बेल्ट का प्रयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *