
भारी मात्रा में बने व अधबने शस्त्र बरामद
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। एस0ओ0जी0, सर्विलांस, थाना कम्पिल पुलिस द्वारा शस्त्र बनाने की फैक्ट्री संचालित करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। जिनके कब्जे से कुल 37 अदद बने, अधबने नाजायज असलहे जिसमें 20 अदद देशी तमंचा 12 बोर, 9 अदद तमंचा 315 बोर, 04 अदद अधबने तमंचे की वॉडी, 03 अदद अधबनी नाल 12 बोर व 01 अदद देशी राइफल की नाल 315 बोर व तमंचा बनाने के उपकरण फैक्ट्री बरामद हुई। सोमवार को एस0ओ0जी0, सर्विलांस, थाना कम्पिल पुलिस द्वारा मुखविर की सूचना पर अवैध शस्त्र फैक्ट्री का संचालन करते हुये अभियुक्त पवन कुमार पुत्र रोशन लाल निवासी ग्राम नगला रैंद थाना कम्पिल फर्रुखाबाद, राकेश पुत्र कालीचरन निवासी ग्राम नगला रैंद थाना कम्पिल फर्रुखाबाद, प्रमोद शर्मा पुत्र हरिनन्दन निवासी सिरसा थाना कम्पिल, फर्रुखाबाद को ग्राम नगला रैंद मजरा शादनगर के खेतों में छापा मारकर पवन कुमार पुत्र रोशन लाल निवासी ग्राम नगला रैंद थाना कम्पिल, फर्रुखाबाद, राकेश पुत्र कालीचरन निवासी ग्राम नगला रैंद थाना कम्पिल जनपद फर्रुखाबाद, प्रमोद शर्मा पुत्र हरिनन्दन निवासी सिरसा थाना कम्पिल जनपद फर्रुखाबाद को गिरफ्तार कर लिया। थाना कम्पिल पर मु0अ0सं0 234८/2023 धारा 3/5/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।इस दौरान पुलिस ने मौके से कुल 37 अदद बने अधबने नाजायज असलहे, 20 अदद देशी तमंचा 12 बोर, 9 अदद तमंचा 315 बोर, 04 अदद अधवने तमंचे की बॉडी, 03 अदद अधवनी नाल 12 बोर, 01 अदद देशी राइफल की नाल 315 बोर, धनाम के आकार का लोहे का ठोस टुकड़ा, 02 अदद फूंकनी, पंखा, 02 अदद ड्रिल मशीन, 01 अदद लकड़ी पटरे पर कसा शिकंजा, 06 अदद पीतल के छोटे बड़े वेल्डिंग वायर, 04 अदद बड़ी रेती, हैंडिल सहित 03 अदद सड़सी, 01 अदद गोल लोहे की रेती, 01 अदद लोहे का हत्था, 01 अदद लोहे का रैंमर, 01 अदद आरी मय ब्लेड व 01 अदद ब्लेड की पत्ती, 05 अदद लोहे की छोटी बड़ी रेती, 04 अदद हेन्डिल वाली तिकोनी रेती, 10 अदद छोटी बड़ी छेनी, 05 अदद छोटी बड़ी सुम्मी, 03 अदद छोटा बड़ा हथोड़ा, 03 अदद लोहे की छोटी बड़ी पत्ती, 10 अदद छोटी बड़ी डाई की पत्ती, 04 अदद छेद करने वाली छोटी बड़ी डाई, 13 अदद छोटी बड़ी लोहे की पत्तियां, 48 अदद छोटी बड़ी लोहे की कीलें व पेंच, 05 किलो कोयला, आधा किलो जला हुआ कोयला, 02 छोटे-छोटे बन्डल लोहे का पतला तार, 08 अदद लोहे की छोटी बड़ी स्प्रिंग, 03 अदद ट्रिगर गार्ड, 02 अदद ट्रिगर, 02 अदद जिंदा कारतूस 12 बोर, 02 अदद खोखा कारतूस, 12 बोर 03 अदद खोखा कारतूस 315 बोर, 01 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर, 01 अदद मिस कारतूस 32 बोर, लोहे की पाइप 03 अदद, 01 अदद लकड़ी का पटरा जिस पर नट लगा है। 01 अदद शिकंजा, 03 अदद अधबनी नाल 12 वोर, 04 अदद अधवने तमंचे वाडी, 01 अदद देशी राइफल की नाल 315 बोर, 01 अदद प्लास, 04 अदद लकडी की बट चाप, 02 अदद धार लगाने बाला पत्थर, 06 अदद लकड़ी का छोटी बडा का गुटका 02 अदद बाल्टी में बनी भट्टी, 08 अदद छोटी बड़ी 12 बोर की नाल की पाइप, 05 अदद छोटी बड़ी 315 बोर नाल की पाइप, 03 अदद चौकोर नुमा नाल ट्रिगर बनाने के लिए, 01 अदद रिपीट रोड, 01 रेगमाल पेपर का दुकड़ा, 02 टार्च आादि तमंचा बनाने के उपकरण बरामद हुए। अभियुक्त रोशन लाल पर थाना कम्पिल में चार मुकदमा, राकेश पर चार मुकदमे तथा प्रमोद शर्मा पर एक मुकदमा पंजीकृत है।
