संयुक्त चेकिंग में तीन ओवरलोड ट्रक सीज

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशन में दिनांक 17.09.2025 को प्रात: जिला खनन अधिकारी संजय प्रताप तथा एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत द्वारा बघार तथा मोहम्मदाबाद क्षेत्र में खनन सामग्री का परिवहन करने वाले वाहनों के विरूद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान खनन सामग्री का परिवहन करने वाले 3 ओवरलोड ट्रकों को सीज कर दिया गया तथा खनन विभाग द्वारा रुपए 108000/- तथा परिवहन विभाग द्वारा रुपये 70000/- का जुर्माना लगाया गया। इसके अतिरिक्त ओवरसाइज ट्रक को भी पकडक़र सीज किया गया तथा उन पर परिवहन विभाग द्वारा रूपये 31000/- का जुर्माना लगाया गया। दोनों विभागों द्वारा लगाया गया समस्त जुर्माना वसूल लिया गया है। यह औचक कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *