संयुक्त चेकिंग में तीन ओवरलोड ट्रक सीज, लगाया गया जुर्माना

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशन में जिला खनन अधिकारी संजय प्रताप, एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत द्वारा बघार पर खनन सामग्री का परिवहन करने वाले वाहनों के विरूद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग में एक ट्रक ऐसा पाया गया जिनकी खनन विभाग की रॉयल्टी कम जमा थी तथा ट्रक ओवरलोड भी था। ट्रक को मेडिकल कालेज पुलिस चौकी बघार पर सीज कर दिया गया तथा खनन विभाग द्वारा रुपए 27700 तथा परिवहन विभाग द्वारा रुपये 30 हजार का जुर्माना लगाया गया। इसके अतिरिक्त दो अन्य ओवरलोड ट्रकों को बघार से पकडक़र सीज किया गया। उन पर 77 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। कार्यवाही में खनन विभाग द्वारा रू0 27700 तथा परिवहन विभाग द्वारा रुपये 107000 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *