उन्नाव, समृद्धि न्यूज। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के नवाबगंज बाईपास पर एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार एक ही परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद एक महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के शुक्लागंज निवासी राकेश अपने पिता जागेश्वर, पत्नी रामादेवी, और बेटी अंजली के साथ बाइक से नवाबगंज कस्बा जा रहे थे तभी
उनकी बाइक को एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे राकेश, उनकी पत्नी रामादेवी और बेटी अंजली सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को नवाबगंज सीएचसी पहुंचाया। सभी घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया गया । वही चिकित्सकों ने रामादेवी की गंभीर हालत देखते हुए इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
पुलिस घटना की जाँच कर रही है ।
