जम्मू आरएस पुरा के बाल सुधार केंद्र से तीन कैदी फरार, हुई फायरिंग

समृद्धि न्यूज। जम्मू के आरएस पुरा के बाल गृह केंद्र में गोलीबारी की घटना में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना के समय तीन बाल कैदी फरार हो गए। जम्मू के आरएस पुरा इलाके में स्थित बाल सुधार केंद्र से तीन नाबालिग अपराधी फरार हो गए हैं। इस घटना से हडक़ंप मच गया है। फरार हुए नाबालिगों में दो पाकिस्तानी नागरिक बताए जा रहे हैं, जबकि एक जम्मू-कश्मीर का निवासी है। बताया जा रहा है कि इस दौरान नाबालिगों ने केंद्र में फायरिंग भी की, जिसमें दो पुलिसकर्मी जख्मी हो गए हैं। घायल पुलिस कर्मियों को तुरंत जम्मू मेडिकल कॉलेज में प्राथमिक उपचार ले जाया गया, जहां से रेफर किया गया। घटनास्थल पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और फरार कैदियों को पकडऩे के लिए छापेमारी अभियान तेज कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक फरार होने वाले नाबालिगों में दो पाकिस्तानी नागरिक हैं। वहीं एक जम्मू-कश्मीर का ही रहने वाला है। घटना के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके में व्यापक तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। फरार नाबालिगों की तलाश के लिए नाकेबंदी की गई है और आसपास के क्षेत्रों में सघन चेकिंग चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *