25-25 हजार के तीन ईनामी गैंगस्टर आरोपी गिरफ्तार

कछौना, हरदोई। पुलिस गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित चल रहे 25-25 हजार रूपये के तीन ईनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया। तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया।
एएसपी पूर्वी नृपेन्द्र कुमार ने बताया कि बीती 4 जुलाई को बघौली थाना प्रभारी निरीक्षक द्वारा आरोपी गोलू उर्फ विवेक सिंह पुत्र पप्पू उर्फ लोकपाल सिंह, रोहित कुमार पुत्र विनोद सिंह व प्रभाष कुमार पुत्र गंगाराम निवासीगण ग्राम उमरापुर थाना बघौली हरदोई सहित कुल 4 लोगों के खिलाफ आर्थिक एवं भौतिक लाभ कमाने के उद्देश्य से एक गिरोह बनाकर बाइक चोरी जैसे जघन्य अपराध करने व समाज विरोधी क्रियाकलापों में लिप्त रहने पर बघौली थाने पर धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई थी।
एसपी हरदोई नीरज कुमार जादौन ने तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु 25-25 रूपये का इनाम घोषित किया था। शनिवार को बघौली पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एएसपी ने बताया कि पकड़े गए तीनों गैंगस्टर आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रेम सागर सिंह, हेड कांस्टेबल रमापति दिवाकर, कां. विकास शर्मा व मंजेश स्पेशल टीम पूर्वी जोन आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *