मुठभेड़ में तीन लुटेरे गिरफ्तार, लूटा हुआ माल बरामद

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पुलिस व बदमाशों की बीच हुई मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में गोली लग गयी, वहीं तीसरे बदमाश ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के मुताबिक, थाना कमालगंज के मो0 शास्त्री नगर द्वितीय के यदुनाथ सिंह सोमवंशी ने दर्ज कराये मुकदमे में दर्शाया था कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके गले में पड़ी सोने की चैन, सोने की अंगूठी तथा मोबाईल फोन छीन लिया गया था।

पुलिस ने मु0अ0सं0 253/2025 धारा 318(4) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना के क्रम में साक्ष्य संकलन के आधार पर लूट की धारा 309(4) बीएनएस की बढोत्तरी की।

पुलिस के अनुसार शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार मय हमराह पुलिस बल के साथ कुतबपुर बघार भोजपुर में तलाश वारण्टी वाहन संदिग्ध व्यक्ति वाहन चेकिंग गश्त कर रहे थे, तभी एक मोटर साइकिल पर तीन व्यक्ति कमालगंज की तरफ से आ रहे थे, पुलिस वालों को देखते ही मोटर साइकिल से भागने लगे। पीछा करने का प्रयास करने पर पुलिस पार्टी पर फायर करने लगे। आत्मरक्षा में पुलिस पार्टी द्वारा फायर करने से दो व्यक्ति मौके पर घायल हो गये तथा एक व्यक्ति मौके से भागने लगा। जिसे पीछा कर गिरफ्तारी किया गया। घायल व्यक्तियों एंव पकड़े गये व्यक्तियों से नाम पता पूछा गया तो घायल व्यक्तियों ने अपना निगम पुत्र मलिया निवासी लकूला थाना कादरीगेट, गौरव पुत्र अनिल निवासी लालगेट थाना कादरीगेट तथा पीछा करने पर पकड़ा गया व्यक्ति सचिन पुत्र सुधीर निवासी गंगा नगर लालगेट थाना कादरीगेट बताया। उक्त दोनों घायल एंव पकड़े व्यक्ति को तत्काल इलाज हेतु सीएचसी कमालगंज भेजा गया। मौके से 02 देशी तमंचा 315 बोर, 03 जिन्दा कारतूस 315 बोर, 01 मिस कारतूस 315 बोर, 02 खोखा कारतूस 315 बोर, 01 मोटर साइकिल सुपर स्प्लेण्डर हीरो तथा लूटा गया मोबाईल फोन, 01 अंगुठी पीली धातु बरामद हुयी। अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास संकलित किया जा रहा है। अभियुक्तगण के विरुद्ध अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *