फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पुलिस व बदमाशों की बीच हुई मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में गोली लग गयी, वहीं तीसरे बदमाश ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के मुताबिक, कमालगंज थानाध्यक्ष राजीव कुमार व एसओजी टीम प्रभारी अपने हमराहों के साथ विशेष चेकिंग अभियान नाला बधार के निकट चला रहे थे, तभी एक बाइक आती दिखायी दी, जिस पर तीन लोग सवार थे, जिन्हें रोकने का प्रयास किया किया, आरोपियों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जबावी फायरिंग की। जबावी फायरिंग में दो बदमाशों के पैर में गोली लग गयी। वहीं तीसरे बदमाश ने भागने का प्रयास किया। जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम निगम पुत्र मालिया निवासी लकूला थाना कादरीगेट व दूसरे ने अपना नाम गौरव पुत्र अनिल निवासी लालगेट तथा तीसरे ने अपना नाम सचिन गंगवार बताया। पुलिस ने बताया कि सभी बदमाशों ने एक बाइक बिना नम्बर की व तमंचा कारतूस बरामद हुए है। पुलिस ने बताया कि बीते दिन थाना क्षेत्र में हुई लूट की घाटना में सभी आरोपी शामिल थे। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सभी आरोपियों की मुलाकात जेल में हुई थी, और वहीं पर घटना का प्लान बनाया था।
अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा दी गई बाइट
