निरीक्षण में बगैर मान्यता के चलते मिले तीन विद्यालय

खंड शिक्षाधिकारी ने डलवाया ताला, न खोलने की दी हिदायत
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। उच्च अधिकारियों के निर्देशन में खंड शिक्षा अधिकारी ने गैर मान्यता प्राप्त संचालित विद्यालयों का निरीक्षण किया। अनियमिततायें मिलने पर तीन विद्यालय सीज किये गये।
नवाबगंज विकास खंड क्षेत्र में कई विद्यालय बगैर मान्यता प्राप्त चलने की सूचना पर खंड शिक्षा अधिकारी अमर सिंह राणा ने विकास खंड क्षेत्र के पब्लिक स्कूल भगोरा का निरीक्षण किया, जो बिना मान्यता प्राप्त चल रहा था। यह विद्यालय कक्षा 1 से 5 तक चल रहा था। खंड शिक्षा अधिकारी ने मौजूद प्रबंधक अतुल कुमार से अभिलेख मांगे, तो वह कोई भी अभिलेख नहीं दिखा सके। जिस पर खंड शिक्षा अधिकारी ने अपनी टीम के साथ विद्यालय को बंद कर विद्यालय प्रबंधन से लिखवा लिया कि जब तक मान्यता प्राप्त नहीं होगी तब तक विद्यालय को नहीं खोला जाएगा और बच्चों को घर जाने के लिए कह दिया गया। वहीं कस्बा नवाबगंज के ही श्रीराम शिक्षण संस्थान जो की गैर मान्यता प्राप्त कक्षा १ से ८ तक प्रबंधक विकास चला रहे थे। अभिलेख मांगने पर वह नहीं दिखा सके। जिस पर विद्यालय को बंद कर दिया गया और बच्चों को घर जाने के लिए कहा गया। निरीक्षण के दौरान लिखाकर ले लिया कि जब तक विद्यालय की मानता नहीं होती है तब तक विद्यालय को अवैध रूप से नहीं चलाया जाएगा। वहीं बौद्ध शिक्षण संस्थान जो किराए की बिल्डिंग में बिना मान्यता के चल रहा था। जिसमें कई तरह की अनियमिततायें पायी गयीं। खंड शिक्षा अधिकारी ने कक्षा 1 से 8 तक चल रहे शिक्षण संस्थान को बंद कर कर ताला डाल दिया और विद्यालय प्रबंधक को बताया कि दोबारा जब तक मान्यता न हो जाए तब तक विद्यालय को नहीं खोला जाएगा। इसके बाद भी विद्यालय खोलने की अगर कोई कारवाई देखी गई तो संस्थान के विरुद्ध तथा संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसकी रिपोर्ट शासन स्तर को भेजी जाएगी। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी अमर सिंह राणा, आरपी पंकज यादव, आरपी बलवीर सिंह, आरपी सुरेश चंद्र सहित सभी आरपी तथा खंड शिक्षा कार्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *