तीन लाख कीमत के गांजा सहित तीन तस्कर गिरफ्तार

मैनपुरी से कार द्वारा फर्रुखाबाद बेंचने आये थे
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पुलिस व एसओजी टीम ने तीन लाख उन्नीस हजार चार सौ कीमत का ३१.९४ कि0ग्रा0 गांजा सहित तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से एक कार भी बरामद हुई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने पुलिस लाइन सभागार में वार्ता कर बताया कि अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत मोहम्मदाबाद कोतवाली प्रभारी अमर पाल सिंह, व0नि0 मो0 अकरम, उ0नि0 मोहित, उ0नि0 सुनील कुमार सिसौदिया व एसओजी टीम प्रभारी अमित गंगवार तथा सर्विलांस टीम प्रभारी जगदीश भाटी की संयुक्त टीम ने अपूर्वा महाविद्यालय सहसापुर के पास से एक संदिग्ध कार संख्या यूपी ८४एएल/६२२९ को रोंक लिया। तलाशी लेने पर उसमें से ३१.९४ कि0ग्रा0 गांजा बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम गौरव पाठक उर्फ माया पुत्र गयाशंकर पाठक निवासी इटावा रोड बाइपास रोड काजू टोला थाना बेवर जनपद मैनपुरी, शीलू खान पुत्र भूरे खान निवासी इटावा रोड बाइपास रोड काजू टोला थाना बेवर जनपद मैनपुरी, साहूकार पुत्र प्यारेलाल निवासी ग्राम कुरैला मजरा राजापुर थाना उसराहार जनपद इटावा बताया। गांजा की अन्तर्राष्टीय कीमत तीन लाख उन्नीस हजार चार सौ है। पुलिस ने कार को धारा २०७ के तहत सीज कर दिया। गौरव पर नौ मुकदमे दर्ज है जिसमें वह एक मुकदमे में वांछित चल रहा था। शीलू व साहूकार पर एक-एक मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *