फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। शनिवार सुबह दौड़ लगाने के लिए निकले तीन किशोरों को अज्ञात वाहन नें कुचल दिया। तीनों को लोहिया अस्पताल लाया गया। जहाँ एक को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र में ग्राम नगला पंजाब याकूतगंज निवासी राजकुमार का 14 वर्षीय पुत्र हर्ष, नीरज कुमार का 14 वर्षीय पुत्र केशव कुमार, रामवृक्ष का 15 वर्षीय पुत्र रजत फतेहगढ़-कानपुर मार्ग पर दौड़ लगा रहे थे। उसी दौरान पाल गेस्ट हाउस के पास अज्ञात वाहन ने तीनों के टक्कर मार दी। जिसमें तीनों किशोर गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल लोहिया भेजा। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉ0 जय सिंह ने 14 वर्षीय हर्ष को मृत घोषित कर दिया। रजत और केशव की हालत गंभीर है। दोनों घायलों को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया है। मृतक हर्ष की मौत की सूचना पर परिवार में कोहरा मच गया। मृतक किशोर हर्ष के शव को मोर्चरी में रखवाकर पुलिस सूचना भेज दी है। हर्ष की दादी किशोरी व माँ सविता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
दौड़ लगाने गये तीन किशोरों को अज्ञात वाहन ने कुचला, एक की मौत
