नेपाल के रास्ते बिहार में घुसे जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकी

समृद्धि न्यूज। कुछ ही महीनों के बाद बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके साथ ही पुलिस मुख्यालय ने सूबे के सभी जिलों को अलर्ट जारी किया है। पुलिस मुख्यालय के अनुसार नेपाल के रास्ते जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकी बिहार में घुसपैठ किया है।

बिहार इन दिनों हाई अलर्ट पर है. तीन पाकिस्तानी आतंकियों के घुसने की वजह से पुलिस मुख्यालय ने हाई अलर्ट जारी किया है. PHQ के आला अधिकारियों से मिली खबर के मुताबिक, पाकिस्तान के तीन,आतंकवादी नेपाल के रास्ते बिहार में घुस गए हैं. इनके नाम हसनैन अली, आदिल हुसैन और मो उस्मान हैं. हसनैन अली रावलपिंडी, आदिल हुसैन उमरकोट, मो उस्मान बहावलपुर का रहने वाला है.

जानकारी के मुताबिक ये आतंकी प्रतिबंधित संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हुए हैं. बताया जा रहा है कि ये तीनों आतंकी अगस्त के दूसरे हफ्ते में काठमांडू पहुंचे थे और वहीं से पिछले हफ्ते नेपाल बॉर्डर पार करके बिहार में दाखिल हुए हैं.

PHQ ने सभी जिलों के पुलिस कप्तानों और खुफिया तंत्र को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं. साथ ही कहा गया है कि संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखें, लगातार सूचना एकत्र करें और किसी भी तरह के सुराग मिलने पर तुरंत कार्रवाई करें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *