राजगढ़ मिर्ज़ापुर / राजगढ़ थाना क्षेत्र के हिनौता हनुमान मंदिर में बृहस्पतिवार को दान पेटी तोड़कर चोरों ने हजार रुपए की चोरी की। पूछताछ में चोरों ने बताया कि प्रेमिका की शौक को पूरा करने के लिए चोरी करने वाले तीन चोरों को पुलिस ने माल एवं एक चाकू के साथ गिरफ्तार किया और विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया।
शनिवार दोपहर में चोरी की घटनाओं को खत्म करने के लिए उप निरीक्षक रामकिशोर अपने हमराहियों के साथ हिनौता हनुमान मंदिर के तालाब के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे तभी मुखबिर ने सूचना दिया कि हनुमान मंदिर में चोरी किये तीनों चोर माल के साथ कहीं फरार होने वाले हैं जिस पर पुलिस हरकत में आ गई और अपना घेराबंदी की तो तीन युवक पैदल आते दिखाई दिए जब उन तीनों ने पुलिस को देखा तो तीनों भागने लगे जिस पर पुलिस ने दौड़ा कर उन्हें पकड़ लिया और उनसे नाम पूछा तो पहले ने अपना नाम मनोज पुत्र लव कुश 20 वर्ष निवासी ददरा थाना राजगढ़ बताया जिसके पास से पुलिस ने एक चाकू बरामद किया दूसरे ने अपना नाम मनीष पुत्र रामविलास उम्र 19 वर्ष बताया जिसके पास से एक थैला बरामद हुआ और उसमें सौ दस बीस पचास के नोट के साथ 5-2-1 के सिक्के बरामद हुए इन सभी को मिलाकर 2116 रुपए थे तथा तीसरे ने अपना नाम पिंटू भारती पुत्र कृपाराम भारती बताया जब पुलिस ने उनसे कड़ाई से पूछा तो उन्होंने बताया कि हम तीनों मिलकर रात्रि के समय में आने जाने वाले राहगीरों को धमका कर उनका मोबाइल और पैसा छीनते हैं साथ ही उन्होंने बताया कि हनुमान मंदिर में तीन दिन पहले जो चोरी हुई थी उसे भी हम लोगों ने अंजाम दिया था उसने यह भी बताया कि यह सब हम लोग अपने प्रेमिका की शौक को पूरा करने के लिए करते हैं आज हम लोग इस चुराए हुए पैसे को बाजार में बदलने के लिए ले जा रहे थे तभी हम लोग पकड़ लिए गए।
पुलिस पकड़े गए तीनों चोरों को थाने ले आई और विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया।
इस संबंध में थाना अध्यक्ष महेंद्र पटेल ने बताया कि हनुमान मंदिर में चोरी करने वाले तीनों चोर आज पकड़े गए हैं और विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेजा गया है।
प्रेमिका की शौक पूरा करने के लिए चोरी करने वाले तीन चोर माल सहित गिरफ्तार
