भवन को आंशिक नुकसान, बड़ा हादसा टला
शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। विकास खंड शमसाबाद क्षेत्र के ग्राम मुरैठी जहां स्थिति संविलियन विद्यालय जहां सोमवार की सुबह सात बजे के करीब केसिया, अशोक, नीम आदि के पेड़ गिर गए। हालांकि उस वक्त छात्र विद्यालय में नहीं थे। विद्यालय के नोडल शिक्षक अनुपम सक्सेना ने बताया विद्यालय खुलने का समय आठ बजे जबकि सुबह सात बजे के करीब रिमझिम बरसात के मध्य एक-एक कर पेड़ गिर गए। जिस वक्त विद्यालय परिसर में पेड़ गिरे उस वक्त बच्चे बाहर खेल रहे थे। जब बच्चों के यह नजारा देख तो हडक़ंप मच गया। शोर शराबा सुन मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। घटना की सूचना शिक्षकों को दी गई। नोडल शिक्षक अनुपम सक्सेना ने बताया समय रहते पेड़ पहले गिर गए अन्यथा एक बड़ा हादसा हो सकता था। उन्होंने बताया विद्यालय भवन को आंशिक नुकसान हुआ है। सभी लोगों ने राहत की सांस ली। नोडल शिक्षक अनुपम सक्सेना ने बताया पेड़ कटवाए जाने के लिए वनाधिकारियो से संपर्क किया गया। उन्होंने बताया शिक्षण कार्य के दौरान पेड़ नहीं गिरे अन्यथा एक एक बड़ा हादसा हो सकता था। उन्होंने यह भी बताया विद्यालय भवन में पेड़ के गिरने तथा भवन आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त होने की सूचना शिक्षाधिकारियों को दे दी गई।
संविलियन विद्यालय मुरैठी में रिमझिम बरसात के चलते तीन पेड़ गिरे
