04 ओवरलोड ट्रक भी सीज
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशन में बुधवार को जिला खनन अधिकारी संजय प्रताप, एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत तथा थाना मऊदरवाजा की टीम ने बघार पर खनन सामग्री का परिवहन करने वाले वाहनों के विरूद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग अभियान में तीन ट्रक ऐसे पाए गए जिनकी खनन विभाग की रॉयल्टी जमा नहीं थी तथा इनमें से 02 ट्रक ओवरलोड थे। इन तीनों ट्रकों को मेडिकल कालेज पुलिस चौकी बघार पर सीज कर दिया गया तथा खनन विभाग द्वारा 96600 रुपये तथा परिवहन विभाग द्वारा रुपये 97 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसके अतिरिक्त दो अन्य ओवरलोड ट्रकों को बघार से पकडक़र सीज किया गया तथा उन पर 69 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। कार्यवाही में खनन विभाग द्वारा रुपये 96600 तथा परिवहन विभाग द्वारा रुपये 166000 का जुर्माना वसूल किया गया है।
संयुक्त चेकिंग में बिना रॉयल्टी के संचालित तीन ट्रक सीज
