
कमालगंज, समृद्धि न्यूज। ओवरेटक के दौरान तीन गाडिय़ां आपस में टकरा गयी। जिससे एक कार पलट गयी। इस दौरान यातायात अवरुद्ध हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कार को सड़क के किनारे करवाया, तब जाकर यातायात सुचारु हो सका।
जानकारी के अनुसार भटपुरा गुमटी के पास में शनिवार दोपहर 3:30 बजे पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबिल आशुतोष अपने छोटे भाई शिवम के साथ कार द्वारा गुरसहायगंज जा रहा था। जैसे ही भटपुरा क्रासिंग के सामने चल रहे ट्रक को ओवरटेक करने का प्रयास किया, तभी सामने से आ रही गाड़ी को बचाने के चक्कर में बे्रक लगा दी। पीछे से आ रही बोलेरो ने टक्कर मार दी। जिसे जल निगम के जीएम सवार थे और वह रजीपुर जा रहे थे। इस दौरान सामने वाली गाड़ी ट्रक को बचाने के चक्कर में पलट गयी। जिसमें दबकर शुभम घायल हो गया। सीट बेल्ट लगी होने से बड़ा हादसा नहीं हुआ। सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पीआरबी ने पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से पलटी कार से साइड किया और यातायात सुचारु कराया।
