अनियंत्रित ट्रैक्टर ने तीन वर्षीय मासूम बालिका को रौंदा, मौत

दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर ट्राली छोड़ मौके से फरार
घटना से आक्रोशित लोगों ने जाम लगाने का किया प्रयास
पुलिस ने शव का पंचानामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

शमशाबाद, समृद्धि न्यूज।
थाना क्षेत्र के ग्राम चिलसरा में ट्रैक्टर चालक ने एक तीन वर्षीय बालिका को कुचल दिया। चालक ट्राली में ईट लादकर फर्रुखाबाद जा रहा था। दुर्घटना के संबंध में बताया गया कि शनिवार को तीन वर्षीय बालिका आयत पुत्री सहीम एक ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आ गयी। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी।

भीड़ भरे बाजार से भागने की कोशिश कर रहे चालक को ग्रामीणों ने पकडऩे की कोशिश की, लेकिन चालक बाजार में भीड़ का फायदा उठाते हुए फरार हो गया। ट्रैक्टर चालक का नाम विकास पुत्र निहाल निवासी चिलसरा बताया गया है। घटना से आक्रोशित लोगों की मौके पर भारी भीड़ लग गयी। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। सडक़ पर भारी भीड़ के चलते लोगों ने फर्रुखाबाद-चिलसरा मार्ग पर जाम लगाने का प्रयास किया। पुलिस ने भीड़ को समझाने की कोशिश की। साथ ही दुर्घटना की सूचना उच्च अधिकारियों को दी। सूचना के बाद बलराज भाटी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। भीड़ ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कार्यवाही करने की बात कर रही थी। पुलिस ने सभी लोगों को समझा बुझाकर मामले को सुलझाने की कोशिश की और पीडि़त परिवार को कार्रवाई करने का भरोसा दिया। वहीं परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने शव का का पंचनामा भरवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आयत तीन भाई बहन थी। मृतक का पिता पास के ही एक ईट भ_े पर मजदूरी करता है। दुर्घटना के बाद मृतका के परिजन बिलख-बिलख कर रो रहे थे। पीडि़त परिवार ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ शमशाबाद थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *