डीएन कालेज में रोजगार परक संगोष्ठी का हुआ आयोजन
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। दुर्गा नारायण महाविद्यालय फतेहगढ़ में शुक्रवार को संस्कृत विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डा0 विनीता वर्मा की अध्यक्षता में एनएसएस के तत्वाधान में सेवा योजन कार्यालय की ओर से महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को रोजगार परक बनाने के लिए संगोष्ठी का आयोजन हुआ। मुख्य वक्ता के रुप में जिला सेवा योजन अधिकारी अमित तिवारी ने बीए, बीकॉम, एमए, एमकॉम के छात्र-छात्राओं को रोजगार परक बनाने के लिए विभिन्न कोर्सों से परचित कराया गया। रोजगार की अत्याधिक संभावनायें है। होटल मैनेजमेंट, हॉस्पिटल मैनेजमेंट, कम्प्यूटर एकाउंटिंग, नर्सरी उद्योग, रक्षा क्षेत्र, पर्यटन प्रबंधन उद्योग, मार्केटिंग क्षेत्र, खाद्य पदार्थ उत्पादन एवं संरक्षण आदि क्षेत्रों में प्रकाश डाला गया। वरिष्ठ सहायक सेवा योजन आशीष गोयल ने सरकार के महत्वपूर्ण एप रोजगार संगम पर छात्र-छात्राओं के पंजीकरण करने की जानकारी दी। डा0 रामनरेश सिंह, कार्यवाहक प्राचार्य एनएसएस प्रभारी डा0 प्रज्ञा त्रिपाठी की देखरेख में संगोष्ठी सम्पन्न हुई। संचालन डा0 हरि शिवनाथ गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक डा0 पंचम कुमार, डा0 मोहम्मद अमीन, डा0 अशोक कुमार शर्मा, विनय कुमार बाथम, सरस पाठक, वीरभान सिंह, प्रियांशु सिन्हा, शिवेन्द्र, अनामिका मिश्रा, शीतल त्रिवेदी, रामभान सिंह सेंगर, आलोक राजपूत, प्रशांत कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
छात्र-छात्राओं को रोजगार परक बनाने के लिए दिये गये टिप्स
