बाइक की टक्कर से टिर्री सवार घायल

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। बाइक की टक्कर से टिर्री सवार घायल हो गया। उसे सीएचसी शमशाबाद में भर्ती कराया गया। पैर में गम्भीर चोट होने के कारण लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार सर्वेश सिंह उम्र 55 वर्ष पुत्र राममूर्ति निवासी मंझना थाना नवाबगंज टिर्री चालक है। जो नवाबगंज से शमशाबाद तक टिर्री चलाता है। दिनांक 6 तारीख की शाम 4:00 बजे फैजाबाद और हजियांपुर के बीच में सवारी से पैसे लेते समय कायमगंज की ओर से अज्ञात युवक अपनी बाइक से तेज रफ्तार से आ रहा था। युवक ने सामने से टिर्री में सामने से बाइक से टक्कर मार दी। जिससे सर्वेश घायल होकर गिर गया। आसपास के लोगों ने 108 एंबूलेंस से शमशाबाद सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से डॉक्टर ने सर्वेश के पैर में गंभीर चोट आने के कारण डॉक्टर राम मनोहर लोहिया के लिए रेफर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *