जन-जन तक पहुंचाना है संचारी रोग भगाना है

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जन-जन तक पहुंचाना है संचारी रोग भगाना है आदि नारों के साथ कानोडिया बालिका इंटर कालेज में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान अन्तर्गत प्रधानाचार्या सुमन त्रिपाठी ने जागरुकता रैली को झण्डी दिखाकर विद्यालय परिसर से रवाना किया। संचारी रोग प्रभारी दर्शना शुक्ला ने पोस्टर स्टीकर बनवाकर रैली को आसपास क्षेत्रों में निकालकर आम जन मानस को जागरुक किया। प्रधानाचार्या सुमन त्रिपाठी ने कहा कि दीमागी बुखार वेक्टर जनित रोगों से बचाव रोकथाम एवं उपचार के प्रति जागरुक किया। लोहाई रोड पर छात्राओं ने हाथ में पोस्टर लेकर जागरुकता भरे नारे लगाये। दर्शना शुक्ला ने कहा कि संक्रमण रोग के कारण कवक, जीवाणु, वायरस आदि की जानकारी दी। मलेरिया टाईफाइड, डेंगू से बचाव के उपाय बताये। खुली नालियों में छिड़काव, स्वच्छता, शुद्ध खाना खाये, शुद्ध जल पिये आदि सुझाव दिये गये। उन्होंने कहा कि मच्छरदानी का प्रयोग करें, पूरी आस्तीन के कपड़े पहने, जल भराव न होने दें, साथ ही टिकबोर्न वायरस की जानकारी दी गई। इस मौके पर शिक्षिका राधा दीक्षित, कुसुम लता, पूनम शुक्ला, सुनीता पाण्डेय, मंजू सिंह, अनीता उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *