
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत गुरूवार को मुख्य चिकित्साधिकारी सभागार में 4 यूपी बटालियन एनससी को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में कैडेट्सों को बैच लगाकर पानी की बोतले वितरित की गई। उप चिकित्साधिकारी डा0 आरसी माथुर ने एसनसी कैडेट्सों को अपने स्कूल को तंबाकू निषेध क्षेत्र घोषित करने और स्कूल के आसपास तंबाकू न बिकने देने के साथ ही खुद भी तंबाकू का सेवन न करने की शपथ दिलाई गई। नोडल अधिकारी दलवीर सिंह ने तम्बाकू से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी। तम्बाकू निंयत्रण कार्यक्रम के सलाहकार सूरज दुबे ने बताया कि धूम्रपान हमारे शरीर के लिए बहुत ही घातक है। सभी प्रकार के तम्बाकू उत्पादों पर लिखा होता है कि तम्बाकू के सेवन से कैंसर होता है फिर भी लोग जानकर भी अनजान बने रहते है।
