आज होगी 4,794 करोड़ रुपए कीमत की ड्रग्स नष्ट

समृद्धि न्यूज। गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को देश के विभिन्न हिस्सों से जब्त किए गए 4,794 करोड़ रुपये के ड्रग्स को नष्ट करने की पहल करेंगे। नरेन्द्र मोदी सरकार भारत के सभी एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) को एकजुट करके ड्रग्स के खतरे को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। गृह मंत्री एनसीबी की वार्षिक रिपोर्ट 2024 भी जारी करेंगे।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह देश के विभिन्न हिस्सों से जब्त किए गए 4,794 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थों को नष्ट करने की प्रक्रिया आज शुरू करेंगे। शाह ने सोमवार को कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार भारत के सभी मादक पदार्थ-रोधी कार्य बल (एएनटीएफ) को एकजुट करके मादक पदार्थों के खतरे को खत्म करने के लिए दृढ़ है। गृह मंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स एक पोस्ट में कहा कि मादक पदार्थों को नष्ट करने की प्रक्रिया आज यहां शुरू होने वाले एएनटीएफ प्रमुखों के द्वितीय राष्ट्रीय सम्मेलन में शुरू की जाएगी। दो-दिवसीय सम्मेलन का आयोजन स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा संयुक्त संकल्प, साझा जिम्मेदारी विषय पर किया जा रहा है। शाह एनसीबी की वार्षिक रिपोर्ट 2024 भी जारी करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *