आज जगह-जगह होंगे गौरी के लाल विराजमान

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। गणेश चतुर्थी के अवसर पर स्थापना पूजा आज से शुरु हो गयी है। आवास विकास फतेहगढ़ रोड पर गणेश की मूर्तियों को स्थापित करने के लिए पूरे दिन भक्तगण मूर्ति खरीदते रहे और उन्हें धूमधाम से ढोल मजीरे के साथ स्थापित करने के लिए अपने-अपने स्थानों पर ले गये। इस दौरान भक्तगण ढोल पर नृत्य करते हुए गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगा रहे थे। नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक भक्त अपनी श्रद्धानुसार मूर्ति खरीदकर ले गये। अधिकांश भक्त शुभ मूर्हत के अनुसार घरों व पांडालों में गजानन को स्थापित कर पूजा अर्चना करेंगे। जिसको लेकर नगर में कई जगह बड़े-बड़े पांडाल सजाये गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *