आज केजरीवाल सपरिवार करेंगे रामलला का दर्शन, साथ मे होंगे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान

अमिताभ श्रीवास्तव।

समृद्धि न्यूज़ अयोध्या। सोमवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सपरिवार रामलला के दर्शन करने अयोध्या आ रहे है।रविवार को यह जानकारी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व अयोध्या जिला प्रभारी संजीव निगम और अयोध्या जिलाध्यक्ष एडवोकेट अनिल प्रजापति ने संयुक्त रूप से दी।प्रदेश प्रवक्ता व अयोध्या जिला प्रभारी श्री निगम ने बताया कि केजरीवाल देश मे एक मात्र नेता है जो कि अपने राज्य में तमाम जनहित के दूसरे कार्यों के साथ साथ दिल्ली के बुजुर्गों को देश के अलग अलग भागो में तीर्थयात्रा करवा रहे है।अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अब तीर्थ यात्रियों की संख्या पहले से ज्यादा होगी।

अयोध्या जिलाध्यक्ष एडवोकेट अनिल प्रजापति ने बताया कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी पंजाब में तमाम दिल्ली वाली सुविधाएं दे रहे है।पंजाब में भी स्वास्थ्य व शिक्षा के क्षेत्र में आमूल-चूल परिवर्तन हुआ है प्रभु राम के आशीर्वाद से आम आदमी पार्टी और नई ऊर्जा के साथ देश के लोगो की सेवा करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *