आज गुजरात को 52250 करोड़ की सौगात देंगे पीएम

प्रधानमंत्री गुजरात में आज 52,250 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे, जिनमें स्वास्थ्य, सड़क, रेल, ऊर्जा, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस, पर्यटन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र सम्मिलित हैं. पीएम आज राजकोट, बठिंडा, रायबरेली, कल्याणी और मंगलागिरी एम्स को राष्ट्र को समर्पित करेंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दो दिवसीय गुजरात दौरे पर राज्य को 52,250 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात देंगे। 25 फरवरी को सुबह करीब 7:45 बजे प्रधानमंत्री बेट द्वारका मंदिर में पूजा और दर्शन करेंगे। इसके बाद सुबह करीब 8:25 बजे सुदर्शन सेतु का दौरा करेंगे। दोपहर करीब एक बजे द्वारका में 4,150 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। रेसकोर्स ग्राउंड, राजकोट में लगभग 4:30 बजे 48,100 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, राष्ट्र को समर्पित और आधारशिला रखेंगे। द्वारका में एक सार्वजनिक समारोह में पीएम मोदी लगभग 980 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ओखा मुख्य भूमि और बेयट द्वारका द्वीप को जोड़ने वाले सुदर्शन सेतु को राष्ट्र को समर्पित करेंगे, वर्चुअल माध्यम से कल्याणी एम्स की सौगात देंगे। कल्याणी के बसंतपुर में 179.82 एकड़ में फैले इस एम्स को बनाने में कुल 1,754 करोड़ की लागत आई है। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी 26 फरवरी को 550 अमृत भारत स्टेशनों की आधारशिला भी रखेंगे। इनमें से प. बंगाल के बंदेल में 307 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से विश्वस्तरीय स्टेशन का निर्माण किया जाएगा। पूर्वी रेलवे क्षेत्राधिकार में आने वाले प. बंगाल, झारखंड और बिहार में टेलीकान्फ्रेंसिंग के माध्यम से 28 स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *