शौचालय पेंडिंग एप्लीकेशंस तीन दिवस में समाप्त हो : डीएम

शाहजहांपुर, समृद्धि न्यूज। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में पंचायतीराज, पशुपालन एवं आपूर्ति विभाग की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में की गई। डीएम ने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत की समीक्षा करते हुए एडीओ पंचायत को निर्देशित किया कि शौचालय पेंडिंग एप्लीकेशंस को तीन दिवस में समाप्त किया जाए। अस्वीकृत किए गए आवेदनों की जांच कराई जाए। गांवों में घर-घर कूड़ा उठाया जाए और यूजर चार्ज के रूप में प्रत्येक परिवार से प्रति माह 50 लिए जाएं। क्लस्टर के अनुसार फॉगिंग मशीन नियमों के तहत खरीदी जाए और रोस्टर के अनुसार फॉगिंग कराई जाए। जिन परिवारों ने ओएसआर जमा किया है, उन परिवारों को डस्टबिन व बाल्टी वितरित की जाए। निर्माणाधीन आरआरसी सेंटर को आगामी बैठक तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। जर्जर सामुदायिक शौचालयों की मरम्मत कराई जाए और उनमें नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए।
पशुपालन विभाग की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निराश्रित गोवंशों के संरक्षण को निर्देश दिए कि एक हेक्टेयर भूमि पर स्थायी और इससे कम भूमि पर अस्थायी गौशालाओं का निर्माण कराया जाए। तहसीलदार से समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि जहां भी आवश्यकता हो, वहां गौशालाओं का निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाए। साथ ही, पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि भूसे की वर्तमान स्थिति का स्वयं निरीक्षण करें। अन्नपूर्णा भवनों की समीक्षा के दौरान डीएम ने उप जिलाधिकारियो को भूमि उपलब्ध कराने और खंड विकास अधिकारियों को भवन निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो अन्नपूर्णा भवन पूर्ण हो चुके हैं, उनके हैंडओवर की कार्रवाई पूरी कर राशन वितरण प्रारंभ कराया जाए।इस दौरान एडीएम वित्त अरविंद कुमार, एसडीएम, बीडीए, सहित संबंधित अधिकारी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *