आला अधिकारियों ने बीडीओ से मांगी रिपोर्ट, बीडीओ ने सचिवों के कसे पेंच

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। विकास खंड अधिकारी ने उच्च अधिकारियों के रिपोर्ट मांगने पर सचिवों की बैठक बुलाकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
विकास खंड कार्यालय सभागार में विकास खंड अधिकारी सुनील श्रीवास्तव ने सम्पूर्ण समाधान दिवस से लौटकर तुरंत ही ग्राम सचिवों की बैठक बुलाई। जिसमें सबसे अहम मुद्दा आरआरसी सेंटर तथा व्यक्तिगत लाभार्थी शौचालय का मुद्दा छाया रहा। जिस पर विकास खंड अधिकारी सुनील श्रीवास्तव ने ग्राम सचिवों को बताया कि वह हर हाल में जो आरआरसी सेंटर बनकर तैयार हो गए हैं उनमें सोमवार तक ग्राम पंचायत में घर-घर जाकर कूड़ा कलेक्शन का कार्य करें और मौके की रिपोर्ट अधिकारियों को प्रेषित करें। वहीं विकास खंड अधिकारी ने बताया की ग्राम पंचायत में जो लाभार्थी व्यक्तिगत रूप से शौचालय चाहते हैं उनका गांव में घूमकर सत्यापन करें और लाभार्थी को व्यक्तिगत शौचालय का लाभ दिलाएं। वहीं मनरेगा के बारे में भी समीक्षा की। विकास खंड अधिकारी ने बताया कि मनरेगा की प्रगति नवाबगंज विकासखंड पर बहुत धीमी है। जिसको प्रगति देने का कार्य किया जाए। यदि ऐसा नहीं होता है तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई होगी। बीडीओ ने कहा अधिकारी मुझ पर भी कार्यवाही करेंगे, तो वह संबंधित के ऊपर कार्यवाही करने से कतई गुरेज नहीं करेंगे। ऐसे ही कई बिंदुओं पर विकासखंड अधिकारी ने ग्राम सचिवों से चर्चा की। इस मौके पर विकासखंड अधिकारी सुनील श्रीवास्तव, एडीओ पंचायत कृष्णपाल सिंह, एडीओ आईएसबी सुखदेश सिंह, ग्राम पंचायत सचिव मोतीलाल यादव, कुलदीप राजपूत, अनुपम बाजपेई, प्रमोद शुक्ला, बृजेश यादव, अखिलेश कुमार, सुनील कुमार, बृजनंदन लाल, जगवीर सिंह, एपीओ मनरेगा गौरव दिवाकर, मनरेगा सहायक आलोक पाठक, राहुल चंदेल आदि लोग बैठक में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *