Headlines

कब्रिस्तान पर कब्जे की सूचना पर दौड़े आला अधिकारी

शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। कब्रिस्तान की जमीन पर अवैध कब्जे की सूचना पर उप जिलाधिकारी ने पहुंचकर जांच पड़ताल की तथा थानाध्यक्ष को कब्जे करने वालों क खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
जानकारी के अनुसार नगर पंचायत शमशाबाद में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास एक प्लाट पड़ा है। जिसका नंबर 1359 है। जो कब्रिस्तान के नाम दर्ज है। जिस पर नगर के ही कुछ व्यक्ति फर्जी तरीके से कब्जा कर रहे थे। जिसकी शिकायत पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विजय गुप्ता ने लिखित रुप से की थी। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष की शिकायत पर कायमगंज उप जिलाधिकारी रविंद्र कुमार, तहसीलदार विक्रम सिंह, लेखपाल रजत श्रीवास्तव, नगर पंचायत के बाबू पवन कुमार मौके पर पहुंचे और कब्रिस्तान की जमीन का निरीक्षण किया। मौके पर ईट पड़ी मिली और नीम खुदी मिली। कायमगंज उप जिलाधिकारी ने बताया कब्रिस्तान की भूमि है। कोई भी व्यक्ति कब्जा करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उप जिलाधिकारी ने थाना अध्यक्ष तरुण सिंह भदौरिया को निर्देशित किया कि आरोपियों के खिलाफ पाबंद की कार्रवाई की जाए। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विजय गुप्ता ने बताया शासन को सरकारी संपत्ति सुरक्षित रखने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है और जो सरकारी संपत्ति पर कब्जा करें उसके खिलाफ शासन को कार्रवाई करनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *