बंगाल की खाड़ी के ऊपर उठ रहा बवंडर? 13 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे चक्रवाती तूफान के प्रभाव से देश के कई राज्यों में मौसम का रुख बदलने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, इस तूफान के कारण पूर्वोत्तर भारत समेत 13 राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। अगले सात दिनों तक देश के कई हिस्सों में तेज हवाओं, गरज-चमक और बर्फबारी का सिलसिला जारी रह सकता है। मौसम विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती सर्कुलेशन का असर नागालैंड और आसपास के इलाकों में 1.5 किमी की ऊंचाई तक देखा जा रहा है। इससे 19 फरवरी को असम और मेघालय में भारी बारिश हो सकती है, जबकि 21 फरवरी तक पूर्वोत्तर राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है।

बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान के कारण चक्रवाती हवाएं चल रही हैं जिसके कारण मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर भारत समेत 13 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने बताया है कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बन रहा है, जिसके प्रभाव से अगले सात दिनों तक देश के कई राज्यों में बारिश होगी और मौसम का बदला रूख दिखेगा। विभाग के मुताबिक उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में बारिश और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। देश के उत्तर-पूर्व राज्यों में गरज के साथ बारिश की संभावना है।मौसम विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती सर्कुलेशन से अगले सात बारिश का दौर जारी रह सकता है। बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान का असर नागालैंड और आसपास के इलाकों में 1.5 किमी की ऊंचाई पर देखा जा रहा है। इस वजह से 19 फरवरी को असम और मेघालय में भारी बारिश की संभावना है और 21 फरवरी तक पूर्वोत्तर राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

इन राज्यों में बरसेंगे बादल, यहां होगी बर्फबारी

अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अगले सात दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ भी विकसित हो रहा है। इसके प्रभाव से 19 और 20 फरवरी को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वहीं, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 19-20 फरवरी तक भारी बारिश होने  की संभावना है।

दिल्ली-यूपी बिहार में कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में बुधवार और गुरुवार को बारिश की संभावना है। स्काईमेट के मुताबिक, “पश्चिमी विक्षोभ क्षेत्र को प्रभावित कर रहा है, जिससे बादल छाए हुए हैं। इससे न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई है। बुधवार रात और गुरुवार को शहर में हल्की बारिश होने की संभावना है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *