गौशाला के लिए दाना लेकर आ रहा ट्रैक्टर तालाब में डूबा

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। गौशाला के लिए दाना सहित अन्य सामान लेकर आ रहा ट्रैक्टर तालाब में अनियंत्रित होकर डूब गया। चालक को जैसे-तैसे ग्रामीणों ने निकाल लिया, लेकिन अभी ट्रैक्टर नहीं निकल सका। जिसे निकालने का प्रयास जारी है।
विकास खण्ड कायमगंज की ग्राम पंचायत शाहपुर गंगपुर के प्रधान प्रतिनिधि मनोज के द्वारा गौशाला के लिए दाना सहित अन्य सामान ट्रैक्टर द्वारा मंगवाया गया था। जैसे गौशाला के निकट पहुंचते ही ट्रैक्टर तालाब में अनियंत्रित होका पलट गया। जिससे उसमें रखा लाखों रुपये दाना ट्रैक्टर सहित पानी में डूब गया। जिससे हडक़ंप मच गया। घटना की सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने चालक संजू को बाहर निकाला। वहीं दूसरा ट्रैक्टर मंगवाकर डूबे हुए ट्रैक्टर को निकालने का प्रयास ग्रामीण कर रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक डूबे हुए ट्रैक्टर को बाहर नहीं निकाला जा सका था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *