अमृतपुर, समृद्धि न्यूज। अज्ञात ट्रैक्टर चालक ने सामने से टेंपो में टक्कर मार दी। जिससे टेंपो में सवार चार लोग घायल हो गये। घायलों को सीएचसी राजेपुर में भर्ती कराया गया। जिसमें से तीन लोगों को लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कलेक्टर गंज के पास अज्ञात ट्रैक्टर ने सामने से टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे टेंपो में सवार रामचंद्र पुत्र रामरतन उम्र 78 वर्ष निवासी कुम्हरौआ जलालाबाद, रामप्रसाद पुत्र श्रीराम निवासी गोटिया, मुन्नालाल पुत्र रुस्तम लाल निवासी खानपुर, यासीन पुत्र जाफर निवासी जीआईसी फर्रुखाबाद आदि लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। डॉ0 प्रमित राजपूत ने बताया है कि राजेपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चार लोग पहुंचे। जिसमें तीन लोगों को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। टेंपो में कुल सात लोग सवार थे। सूचना मिलने पर थाना अध्यक्ष अमृतपुर, तहसीलदार कर्मवीर सिंह, उपजिलाधिकारी अमृतपुर रवीन्द्र सिंह मौके पर पहुंचे तथा घायलों कों एम्बुलेंस के माध्यम से राजेपुर पहुंचाया।
