देहरादून: देहरादून में भारी बारिश के कारण बादल फटने से तबाही मची है। सहस्रधारा और कार्लीगाड़ में बादल फटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और 12 लापता हैं। टौंस नदी में 12 लोग बह गए जिनमें से आठ के शव बरामद हुए हैं। प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा है और प्रभावितों को राहत शिविरों में पहुंचाया जा रहा है। उत्तराखंड के देहरादून में भारी बारिश की तबाही की खबरें आते ही, एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है जिसमें कुछ लोग उफनती टोंस नदी में बह गए हैं। राजधानी देहरादून में भारी बारिश से नदियां उफान पर है। जिससे लोगों का जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। इसी बीच देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र के पलवल से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया। जहां एक ट्रैक्टर-ट्रॉली नदी पार करने के दौरान हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि इस ट्रॉली में करीब 12 लोग सवार थे। बीच धारा में अचानक ट्रॉली का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई। देखते ही देखते लोग तेज बहाव में बहने लगे। जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। देहरादून की तहसील विकासनगर में टौंस नदी को 14 व्यक्ति ट्रैक्टर ट्राली पर सवार होकर पार रहे थे। नदी के तेज बहाव के कारण 14 व्यक्तियों में से 12 लोग बह गए। जबकि दो लोग जिंदा बच गए, लेकिन वे घायल हैं। पुलिस प्रशासन ने बताया कि नदी में बहने वाले 12 लोगों में से ८ के शव बरामद कर लिए गए हैं। जबकि छह लोगों की तलाश जारी है। अधिकारियों का कहना है कि नदी का बहाव काफी तेज है, ऐसे में रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कतें आ रही हैं। उसके बावजूद एसडीआरएफ की टीमें पूरी मुस्तैदी के साथ हर कोने की तलाश कर रही हैं, ताकि लापता लोगों को जल्द से जल्द खोजा जा सके। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि इस तरह की कोशिश न करें क्योंकि जरा सी असावधानी जानलेवा साबित हो सकती है।
मृतकों में
फरमान पुत्र स्व0 इदरीश निवासी जनपद मुरादाबाद हाल निवासी परवल
सोमवती पत्नी हरचरण निवासी जनपद मुरादाबाद हाल परवल
रीना पत्नी होराम निवासी जनपद मुरादाबाद
हरचरण पुत्र फूल सिंह निवासी जनपद मुरादाबाद हाल परवल
नरेश पुत्र उमरसैन निवासी जनपद मुरादाबाद हाल परवल
मदन पुत्र भरत निवासी जनपद मुरादाबाद हाल परवल
