कमालगंज, समृद्धि न्यूज। ट्रैक्टर चालक को अचानक झपकी आ जाने से खाद की बोरियां से लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे खाद की बोरियां सडक़ पर बिखर गयीं। वहीं चालक घायल हो गया। उसे उपचार हेतु सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार सोमवार को ट्रैक्टर खाद की बोरियां लेकर जा रहा था, तभी कमालगंज थाना क्षेत्र के रानीपुर स्थित पेट्रोल पंप के सामने ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे खाद की बोरियां सडक़ पर बिखर गयी। बताते चलें कि ट्रैक्टर चालक को झपकी आने से यह घटना घटी। उपरोक्त दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक घायल हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल ट्रैक्टर चालक को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां ट्रैक्टर चालक का उपचार चल रहा है। वहीं चिकित्सकों ने बताया कि ट्रैक्टर चालक की हालत खतरे से बाहर है।
चालक को झपकी आने से पलटी खाद से भरी ट्रैक्टर ट्राली
