प्रदेश उपाध्यक्ष के साथ हई घटना में कार्यवाही की व्यापार मण्डल ने की मांग

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। उद्योग व्यापार मण्डल मिश्रा गुट की बैठक वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष राजू गौतम के निवास सिकत्तर बाग में सम्पन्न हुई। बीते दिनों प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा बॉबी के साथ हुई मारपीट पर व्यापार मण्डल ने चर्चा कर दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की है। जिलाध्यक्ष सदानंद शुक्ला ने कहा कि प्रशासन जांच कर शीघ्र दोषियों पर कार्यवाही करें। इस तरह का हमला आरोपियों द्वारा करना दुर्भाग्यपूर्ण है। व्यापार मण्डल प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा बॉबी के साथ खड़ा है। अगर कार्यवाही नहीं हुई तो व्यापारी आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा बॉबी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल कनौजिया उर्फ लालू, सौरव शुक्ला, सचिन अग्रवाल, अरविन्द गुप्ता, सौरव रस्तोगी, राजू गौतम आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *