फूड सैंपलिंग के नाम पर व्यापारी के साथ मारपीट और रिश्वत मांगने पर व्यापार मंडल ने जताया रोष

प्रशासन करे कठोर कार्यवाही -आलोक दीक्षित

इटावा, समृद्धि न्यूज। ऊसराहार कस्बे में तिराहे पर मिठाई विक्रेता राजीव कुमार के साथ खाद्य विभाग के अधिकारी द्वारा मारपीट और रिश्वत मांगने पर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने रोष व्यक्त करते हुए दोषी पर कठोर कार्यवाही की जिला प्रशासन से मांग की है।

व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष आलोक दीक्षित ने कहा कि त्यौहार आते ही खाद्य विभाग सैंपलिंग के नाम पर व्यापारीयों का उत्पीड़न और धन उगाही शुरू कर देता है,जैसा कि व्यापारी का आरोप है कि प्राइवेट लोग भी जांच टीम के साथ आये थे ये बहुत दुर्भाग्य पूर्ण है,एक तरफ सरकार द्वारा जीरो भ्रष्टाचार की बात की जाती है वहीं सरकारी अधिकारी भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़े हुये हैं।

मिठाई व्यापारी की दुकान पर सैपिंल भरने गए अस्सिटेंट कमिश्नर फूड ने व्यापारी को चांटा जड़ दिया जिसके बाद व्यापारियों में आक्रोश भड़क उठा,सैकडों व्यापारियों ने नियम विरूद्ध व्यापारी को पीटने के विरोध में उनकी कार को घेर लिया,व्यापारी कमिश्नर को थाने लेकर जाना चाहते थे लेकिन कमिश्नर थाने चलने की कहकर अपनी गाड़ी लेकर मौके से निकल गए।
ऊसराहार व्यापार मंडल अध्यक्ष रवि चक्रवर्ती अनिल कौशल सहित तमाम व्यापारियों ने त्योहार आते ही दोहन का आरोप लगाया है, व्यापारियों ने बताया सैपिंल भरने और फिर कार्यवाई से बचाने के लिए उनसे रिश्वत ली जाती है,जिसका रिकार्ड भी उनके पास है।हालांकि अस्सिटेंट कमिश्नर राजेश त्रिवेदी ने चांटा मारने और पैसे मांगने से इंकार किया है, पीड़ित व्यापारी राजीव कौशल ने पूरे मामले को लेकर अस्सिटेंट कमिश्नर फूड व उनके सहयोगियों के विरूद्ध थाने में तहरीर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *