व्यापार मण्डल ने सीओ व कोतवाल को किया सम्मानित

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। गणेश महोत्सव व बारा वफात पर्व को सकुशल व शांति पूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने पुलिस उपाधीक्षक एवं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक का माला पहनाकर व शाल उड़ाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।व्यापारियों ने पुलिस बल की सराहना की एवं अपेक्षा की कि आगामी त्योहार सांझी महोत्सव, रामलीला बारात, विजय दशहरा एवं दीपावली पर्व पर भी पुलिस की व्यवस्था मुस्तैद रहेगी। सीओ ने आश्वासन दिया कि आगामी त्यौहारों पर पुलिस मुस्तैदी से तैनात रहेगी। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि कोई भी व्यवस्था बिगड़ रहा या कानून का उल्लंघन कर रहा हो तो तुरन्त इसकी जानकारी दे, दोषियों पर कार्यवाही की जायेगी। इस अवसर पर कार्यकारी जिलाध्यक्ष उमेश गुप्ता, जिला महामंत्री सत्यनारायण वर्मा, शिव बालक शर्मा, रंजीत कुमार, महेंद्र राजपूत, रजनेश यादव, खेल राठौर, बिल्कुल दुबे आदि उपस्थित रहे। वहीं व्यापारियों ने विद्युत की सुबह 5 बजे कटौती रोकने के लिए अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग को भी मांग पत्र सौंपा। जिस पर अधिकारी ने आश्वासन दिया कि विद्युत कटौती का समय बदलने का दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *