फिर फूंकेगें भ्रष्ट पुलिस कर्मियों का पुतला
युवा व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष आज मिलेगें व्यापारियों से
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। उद्योग व्यापार मण्डल के युवा जिलाध्यक्ष अंकुर श्रीवास्तव सहित अन्य २२ व्यापारियों पर मशाल जुलूस निकालने को लेकर दर्ज हुए मुदकमे के विरोध में व्यापार मण्डल चौकी इंचार्ज का पुतला फूंकने की तैयारी कर रहा है। जानकारी देते हुए अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि इस संदर्भ में चौकी इंचार्ज व सिपाही के खिलाफ एसपी को ज्ञापन दिया गया था, लेकिन उसके बाद न ही जांच हुई और न ही कार्यवाही हुई। समय बीत जाने के बाद मशाल जुलूस निकालकर व्यापारी ने अपना विरोध दर्ज कराया। जिस पर उन्होंने मुकदमा दर्ज किया है। इससे नाराज होकर व्यापारी पुन: चौकी इंचार्ज का पुतला फूंकने की तैयारी कर रहे है। व्यापार मण्डल ने कहा कि अब आरपार की लड़ाई लड़ी जायेगी। समाधान का समय बीतता जा रहा है। प्रदेश नेतृत्व द्वारा युवा व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष जीतू सोनी गुरुवार को जनपद में आयेंगे और अंकुर श्रीवास्तव के साथ हुई घटना की जानकारी लेकर व्यापारियों का साथ देंगे। साथ ही प्रतिनिधि मण्डल जिले के व्यापारियों के साथ मुख्यमंत्री से चौकी इंचार्ज व सिपाही की शिकायत करेगा। पूर्व में संडे बाजार को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया था। उसके बाद रेलवे रोड को लेकर भी विरोध प्रदर्शन हुआ था। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए कार्यवाही की जा रही है। जो सरासर गलत है। प्रदेश नेतृत्व की फटकार के बाद जिला नेतृत्व भी अंकुर श्रीवास्तव के समर्थन में आ गया है और घटना की निंदा करते हुए मुकदमा वापसी एवं चौकी इंचार्ज पर कार्यवाही आदि की मांग की गई है।
व्यापार मण्डल ने चौकी इंचार्ज के खिलाफ आंदोलन किया तेज
