फूल माला पहनाकर व्यापारियों ने चौकी इंचार्ज को दी विदाई

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। व्यापारियों ने रायपुर चौकी इंचार्ज सूर्यप्रकाश उपाध्याय का तबादला होने पर फूल माला पहनाकर विदाई दी। व्यापारियों का कहना है कि रायपुर चौकी पर इंचार्ज सूर्यप्रकाश उपाध्यक्ष लगभग २७ महीने तक रहे। व्यापारियों व दर्जनों लोगों ने चौकी इंचार्ज को फूल माला पहनाकर व ढोल नगाड़े के साथ विदाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान गोलू दुबे प्रधान, सुमित प्रधान, सौरभ दीक्षित, व्यापार मंडल कंछल गुट जसमई संजीव अग्निहोत्री, बिटाना, निशू दुबे, विकास दीक्षित, नीरज दीक्षित, मनीष, दीपक, क्रांति पाठक, हिंदू महासभा सौरभ कश्यप आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *