पाक का पुतला फूंककर की नारेबाजी, मृतक पर्यटकों को दी श्रद्धांजलि
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कश्मीर घाटी के पहलगाम में निहत्थे पर्यटकों पर आतंकी हमले के तहत नृशंस हत्या किये जाने के विरोध में शहर के व्यापारी संगठनों ने एक साथ मिलकर दोपहर तक की बाजार बंदी कर विरोध प्रदर्शन करते हुए पाक का पुतला फूंका। उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सदानंद शुक्ला, जिलाध्यक्ष मनोज मिश्रा, विमलेश मिश्रा, सोनी शुक्ला, अजय मलहोत्रा, राजू गुप्ता, राजू गौतम, लालू कनौजिया व अन्य संगठनों के लोग एवं हिन्दूवादी नेताओं ने मिलकर सामूहिक रुप से विरोध प्रदर्शन कर बाजार बंदी रखी। दोपहर तक बंदी रखने के दौरान घूम-घूमकर सभी व्यापारियों ने बाजार बंद कराया। दुकान खाली होने के दौरान एक दो व्यापारियों से हल्की फुल्की नोकझोंक भी हुई। इसके बाद व्यापारियों ने स्वेच्छा से दुकानें बंद कीं। सभी व्यापारियों ने चौक पर एकत्र होकर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए पुतले को आग के हवाले किया। व्यापार मंडल की महिला जिलाध्यक्ष सोनी शुक्ला ने पाकिस्तान के पुतले को चप्पलों से पीटकर दहन किया। बंदी के दौरान बड़ी संख्या में व्यापार मंडल की महिला पदाधिकारी भी शामिल हुईं। सुबह से लेकर दोपहर तक बड़ी संख्या में लोग एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन करते रहे। दोपहर में स्वराज कुटीर पहुंचकर विचार व्यक्त किये और घटना की निंदा की। साथ ही दो मिनट का मौन रखकर मृतक पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। तिराहे चौराहे पर पाकिस्तान व आतंकवाद के पुतले फूंके गये। लालगेट, साहबगंज चौराहे एवं चौक पर पुतला दहन हुआ। इस मौके पर हाजी इखलाक खान, राकेश सक्सेना, अंकुर श्रीवास्तव, सोनी शुक्ला, श्याम सुंदर गुप्ता, योगेंद्र प्रकाश आर्य, महेंद्र श्रीवास्तव, आसू मिश्रा, बिक्की अग्रवाल, नितिन गुप्ता, अरुण अग्निहोत्री, राजू भारद्वाज, मुकेश दीक्षित, सौरभ पाठक, सूर्य प्रकाश भारद्वाज, सौरभ शुक्ला, अनुपम रस्तोगी, सूर्य प्रकाश भारद्वाज, सौरभ मिश्रा, क्रांति पाठक आदि बड़ी संख्या में व्यापारी व विभिन्न संगठनों के लोग मौजूद रहे।
पहलगाम घटना को लेकर व्यापारियों ने बाजार बंद कर जताया विरोध
