फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। उद्योग व्यापार मंडल द्वारा जिलाधिकारी सम्बोधित ज्ञापन में मांग की गई कि नगर में नेहरु रोड पर वर्षो से संडे बाजार लगता चला आ रहा है। वर्षो से लग रहे सण्डे बाजरा से रेडी, फेरी वाले छोटे व्यापारियों का पालन पोषण हो रहा है। इस संडे बाजार से खरीदे जा रहे कपड़ों से मिडिल क्लास परिवारों का तन भी ढकता है व सन्डे बाजरा में ज्यादा तर मिडिल क्लास सर्दियों में गरम कपड़ों को खरीदते है। ऐसे में छोटे लोग बड़ी दुकानों व शोरुम से कपड़े खरीदने में असमर्थ है। सण्डे बाजार से ही लोग कपड़े खरीदकर काम चलाते है। पुलिस प्रशासन द्वारा सण्डे बाजार नहीं लगने दिया गया। ऐसे में छोटे व्यापारी परेशान है। छोटे व्यापारियों का काफी नुकसान हो रहा है। दीपावली पर व्यापारी माल लेकर आये है। अगर उनकी बिक्री नहीं हुई तो वह भुखमरी की कगार पर पहुंच जायेंगे। युवा व्यापार मण्डल के नगर अध्यक्ष अंकुर श्रीवास्तव व महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सोनी शुक्ला के नेतृत्व में सण्डे बाजार के व्यापारियों ने कलेक्टे्रट पहुंचकर जिलाधिकारी सम्बोधित ज्ञापन अतिरिक्त एसडीएम को सौंपा। सण्डे बाजार लगने से रोका गया तो व्यापार मण्डल विवश होकर आंदोलन करेगा। जिसकी जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी। इस मौके पर अध्यक्ष नितिन गुप्ता, सचिन अग्रवाल, रामु कश्यप, केशव पांडेय, आमिर खान, दीपू, लालू सिंह, विष्णु बाजपेई, फिरोज खान, मोहन अग्रवाल, नईम, सिराज, सरिक, सोहन शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे।
सण्डे बाजार बंद न करने की व्यापारियों ने डीएम से की मांग
