व्यापारियों ने खुले ट्रांसफार्मर पर जाली लगवाने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के नगर अध्यक्ष अंकित गुप्ता, नगर महामंत्री सतेन्द्र गुप्ता एवं फतेहगढ़ नगर अध्यक्ष रविकांत गुप्ता ने अधिशासी अभियंता विद्युत को ज्ञापन देकर नगर में लगे खुले ट्रांसफार्मर पर जाली लगवाने की मांग की है। लिंजीगंज के व्यापारियों ने सतेन्द्र गुप्ता के नेतृत्व में गुरुवार को प्रदर्शन किया और अधिशासी अभियंता को ज्ञापन भेजकर मांग की। लिंजीगंज-मन्नीगंज रोड पर भीड़ भाड़ वाली बाजार में खुला ट्रांसफार्मर लगा है। पानी बरसने के दौरान विद्युत पोल में करंट आ जाता है। ऐसे में कोई अनहोनी हो सकती है। जाली लगवाकर तुरन्त कार्यवाही की जाये। जिससे लोगों को राहत मिले। काफी दिनों से खुले ट्रांसफार्मर हादसों को दावत दे रहे है। व्यापारियों ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि अगर शीघ्र कार्यवाही नहीं हुई तो लिंजीगंज के व्यापारी विद्युत विभाग के खिलाफ आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इस संबंध में नगर अध्यक्ष अंकित गुप्ता ने भोलेपुर कार्यालय जाकर अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान लिंजीगंज के व्यापारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *