फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। थाना मऊदरवाजा द्वारा व्यापारियों पर लगे मुकदमे को समाप्त करने व चौकी इंचार्ज को हटाने की कार्यवाही को लेकर व्यापारियों ने पुलिस अधीक्षक को गुरुवार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की कि थाना मऊरवाजा में धारा 191 (2) 191 (3) 190/ 223/287 पुलिस द्वारा व्यापारियों के विरुद्ध दर्ज किया गया है, जबकि व्यापार मंडल मिश्रा गुट के व्यापार मंडल के पदाधिकारी पुलिस अधीक्षक को थाना मऊदरवाजा की बजरिया चौकी इंचार्ज व एक सिपाही के विरुद्ध भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए एक ज्ञापन सौंपा था। एक सप्ताह बीत जाने के बाद कोई कार्यवाही नहीं हुई तो धरना प्रदर्शन की बात कही गयी थी। जिसको लेकर व्यापारियों ने शांतिपूर्ण ढंग से मशाल जुलूस निकाला था। पुलिस ने अपनी बदनामी के भय से तथा भविष्य में कोई पुलिस के भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज न उठा पाए इस कारण जल्दबाजी में फर्जी मुकदमा दर्ज कर दिया, जिसमें 15 नाम दर्ज 5 से 7 अज्ञात व्यापारियों के नाम है। अगर मुकदमा वापस न हुआ तो उद्योग व्यापार मंडल के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में लड़ी जाएगी। इस मौके पर जिला अध्यक्ष सदानंद शुक्ला, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल कुमार कनौजिया लालू, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजू गौतम, हाजी मो0 इखलाक खान, राकेश सक्सेना, महिला जिलाध्यक्ष सोनी शुक्ला, रामजी पाठक, सरदार जगदीप सिंह छाबड़ा, ठाकुर सर्वेंद्र सिंह, मनोज कुमार, अरुण अग्निहोत्री, डॉ0 महेंद्र कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
मुकदमा वापसी के लिए व्यापरियों ने एसपी को दिया ज्ञापन
