फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। व्यापारियों की नवीनीकरण में हो रही समस्याओं लेकर मंडी सचिव से व्यापारी नेताओं ने मुलाकात की। मण्डी सचिव ने वार्तालाप के दौरान आश्वासन दिया कि व्यापारी डीएससी नहीं कर पा रहे है। व्यापारियों ने कहा कि फीस जमा होने पर ही नवीनीकरण नहीं हो रहा है। मण्डी समिति का बहुत हाल खराब चल रहा है। ऐसे में व्यापारियों की समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ तो उच्चाधिकारियों से मुलाकात की जायेगी। इस मौके पर जिला अध्यक्ष मनोज मिश्रा, लाखन सिंह, संजय गुप्ता, शरद गुप्ता, मनोज दीक्षित, दीपक गवरानी, अनुज सैनी, शिवम् रस्तोगी आदि उपस्थित रहे।
व्यापारियों का नवीनीकरण को लेकर मण्डी सचिव से हुई वार्तालाप
