व्यापारियों ने सीओ व पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। नगर उद्योग व्यापार मण्डल द्वारा पुलिस कर्मियों को बुधवार को सम्मानित किया गया। रेलवे रोड स्थित एक होटल के सभागार में नगर अध्यक्ष इकलाख खां द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पुलिस कर्मी सम्मानित हुए। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह को कार्यक्रम में आना था। वह किन्हीं कारणवश नहीं पहुंची। नगर क्षेत्राधिकारी ऐश्वर्या उपाध्याय व शहर कोतवाल एवं बीते दिनों गायब हुई बालिका को भी सम्मानित किया गया। मासूम बालिका का अपहरण कर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। जिसके लिए नगर उद्योग व्यापार मण्डल ने पुलिस कर्मियों व एसओजी टीम को सम्मानित किया। साथ ही शहर की बालिका गायब होने पर सकुशल २० घंटे में बरामद किया। जिसके लिए शहर कोतवाली पुलिस को भी सम्मानित किया गया। पुलिस अधिकारियों के अलावा पुलिस कर्मी भी सम्मानित हुए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सदानंद शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष अरविन्द गुप्ता राजू, नगर महामंत्री राकेश सक्सेना, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सोनी शुक्ला, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष प्रीती गुप्ता, हेमलता मिश्रा, बार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष शशिभूष दीक्षित, महासचिव कुंवर सिंह यादव, नरेश पालीवाल, अंकुर श्रीवास्तव, रोहन कश्यप, राजन राय जौली, ठा0 सर्वेन्द्र सिंह, मुन्ना गुप्ता, विशाल छावड़ा, रामजी पाठक, डा0 महेन्द्र श्रीवास्तव, आशोक यादव आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *