व्यापारियों ने मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम को भेजा ज्ञापन

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकेश कुमार अग्रवाल के आह्वान पर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल कायमगंज के पदाधिकारियो ने तहसील कार्यालय पहुंचकर उपजिलाधिकारी यदुवंश कुमार वर्मा के माध्यम से एक 11 सूत्रीय ज्ञापन मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम नई दिल्ली के पास भेजा। जिसमें व्यापारियों ने कई समस्याओं को उठाया। व्यापारियों ने कहा कि यदि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान न हुआ, तो वह आंदोलन करने को विवश होंगे। इस अवसर पर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के जिलाध्यक्ष मनोज कौशल, नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, नगर महामंत्री अमित सेठ, युवा जिलाध्यक्ष सुबोध गुप्ता, मंशाराम, विधानसभाध्यक्ष अध्यक्ष जितेन्द्र रस्तोगी, किराना अध्यक्ष कमलेश भारद्वाज, महामंत्री अवनीश कौशल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कन्हैयालाल, मुस्तफा, मनोज गुप्ता, राजीव राठौर, संगम शाक्य, प्रमोद वर्मा, मनीष अरोड़ा, नरेश बाथम, हिमांशु शर्मा, अमित कुमार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *