जीएसटी सर्वे वसूली उत्पीडऩ के खिलाफ व्यापारियों ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल ने व्यापारियों से वसूली सर्वे के नाम पर उत्पीडऩ को लेकर मुख्यमंत्री सम्बोधित ज्ञापन जीएसटी कार्यालय पहुंचकर सौंपा। जीएसटी विभाग द्वारा ७९ के अन्तर्गत व्यापारियों से सर्वे के नाम पर की जा रही वसूली व सचल दल द्वारा व्यापारियों के उत्पीडऩ के विरुद्ध ज्ञापन सौंपा गया। व्यापारियों ने भोलेपुर जीएसटी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में दर्शाया कि जीएसटी में ई-मेल द्वारा नोटिस दी जाती है। बैंक खातों को सीज किया जा रहा है। खातों से धन की निकासी की जा रही है। व्यापारी गे्रड बन के यहां अपील भी नहीं कर पाते है। झांसी में राजकर विभाग द्वारा वसूली में स्कूट जब्त की गई। दूसरे मामले में पुराना सोफा सेट जब्त किया गया। यह अशोभनीय घटना है। व्यापारियों का जीएसटी अधिकारी द्वारा उत्पीडऩ किया जा रहा है। सचल विभाग द्वारा छोटी-छोटी मानवीय भूलवश ईवे बिल सहित परिपत्र होने के बावजूद गाडिय़ों पर पैनाल्टी लगाकर जुर्माना जमा कराया जाता है। इससे भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलता है। धारा ७९ का दुरुपयोग हो रहा है। जीएसटी की दरें कम की जाये, और इनकम टैक्स की तरह रिवायन रिर्टन की सुविधा दी जाये, आदि मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सदानंद शुक्ला, नगर अध्यक्ष इकलाख खां, राकेश सक्सेना, विशाल दुबे, अरविन्द गुप्ता, श्याम सुंदर गुप्ता, राजू गौतम, सौरव शुक्ला, अंकुरी श्रीवास्तव, रोहन कश्यप, विक्की अग्रवाल, विशाल छावड़ा आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *