व्यापारियों ने मुकदमा वापसी की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। थाना मऊदरवाजा पुलिस द्वारा व्यापारियों पर लगाये गये फर्जी मुकदमा को समाप्त करने के व भ्रष्टाचार में लिप्त चौकी इंचार्ज बजरिया पर कार्यवाही एवं निलम्बित करने के सम्बन्ध में मुख्यमंत्री सम्बोधित ज्ञापन नगर उद्योग व्यापार मण्डल ने नगर मजिस्टे्रट को सौंपा।
सीएम को भेजे गये ज्ञापन में दर्शाया कि थाना मऊदरवाजा में धारा 191 (2), 191 (3), 190/223/287 पुलिस द्वारा फर्जी तरीके से व्यापारियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है, जबकि व्यापार मंडल मिश्रा गुट के व्यापार मंडल के पदाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक को थाना मऊदरवाजा की बजरिया चौकी इंचार्ज व एक सिपाही के विरुद्ध भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए एक ज्ञापन के माध्यम से जांच कराने की मांग की गई थी। जिस पर एक सप्ताह में अगर कोई कार्यवाही नहीं होती है तो धरना प्रदर्शन करने की भी बात ज्ञापन के माध्यम से कही गई थी। एसपी ने एक सप्ताह तक कोई संज्ञान नहीं लिया। जिसके विरोध में शांति पूर्वक मशाल जुलूस निकाला गया था। जिसमें किसी प्रकार की कोई शांति व्यवस्था नहीं बिगड़ी थी एवम कानून व्यवस्था व भगदड़ नहीं मची थी न कोई दुकानें बंद हुई थी। जिसकी जांच उस क्षेत्र के व्यापारियों व वहां की जनता से की जा सकती है, जबकि अनेकों वर्षों से राजनीतिक दलों द्वारा एवं अन्य संगठनों द्वारा जनपद में मशाल जुलूस निकाले गए है, कभी भी इस तरह प्रशासन द्वारा मुकदमा पंजीकृत नहीं किया गया, क्योंकि यह मशाल जुलूस पुलिस के भ्रष्टाचार के विरुद्ध था इस लिए पुलिस ने अपनी बदनामी के भय से तथा भविष्य में कोई पुलिस के भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज न उठा पाए इस कारण जल्द बाजी में फर्जी मुकदमा दर्ज कर दिया। जिसमें 15 नाम दर्ज व 5 से 7 अज्ञात व्यापारियों के नाम है। व्यापारियों ने फर्जी मुकदमे को तत्काल वापस किया जाने की मांग की। वहीं मुकदमे के जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर मऊदरवाजा राहुल कुमार मुकदमे में नाम दर्ज व्यापारी को थाने में बुलाकर रूपयों की मांग कर रहे है, रुपए न देने पर जंबरिया पकड़ कर 151 में जेल भेज रहे है। कई व्यापारियों को जेल भेज भी चुके है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट के युवा प्रदेश उपाध्यक्ष अंकुर श्रीवास्तव के विरुद्ध मुकद्दमा पंजीकृत हुआ है जो अज्ञात है, उनके लिए जो व्यापार मंडल के अन्य पदाधिकारी है या सहयोगी मिलने वाले है जिनका इस मुकद्दमा से कोई सम्बन्ध नहीं है उन व्यापारीयो को फोन करके और उनके घर दबिश देकर दरोगा राहुल कुमार 10 हजार रूपये की मांग कर रहे है न देने पर सबको जेल भेजने की धमकी दे रहे है और मुकदमा वापस करने की व्यापारियों ने मांग की है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष सदानंद शुक्ला, जिला महामंत्री नरेश पालीवाल जी जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल कुमार कनौजिया लालू जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजू गौतम नगर अध्यक्ष हाजी मो0 इ?लाक खान नगर महामंत्री राकेश सक्सेना, महिला जिलाध्यक्ष सोनी शुक्ला, महिला नगर अध्यक्ष प्रीती गुप्ता, राम जी पाठक, सरदार जगदीप सिंह छाबड़ा, ठा0 सर्वेंद्र सिंह, आनंद कुमार, मुन्ना गुप्ता, मनोज कुमार, अरुण अग्निहोत्री, हेमलता मिश्रा, अनीता शर्मा, सीता भदौरिया, डॉ0 महेंद्र कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *