फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। तहसील व्यापार मण्डल के अध्यक्ष राजकुमार गौतम ने कोतवाली पहुंचकर निरीक्षक को चाइनीज मांझा बिक्री पर अपराध घोषित करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। व्यापारी नेता राजकुमार गौतम ने मांग की है कि चाइनीज मांझा बेंचने वालों पर कड़ी कार्यवाही हो। चाइनीज मांझा को लेकर कई घटनायें घटित हो चुकी है। लोग इसमें फंसकर अपंग हो जाते है, गर्दन कट जाती है और शरीर को क्षतिग्रस्त कर देता है, इसलिए इस मांझे को प्रतिबंध करते हुए चाइनीज मांझा बेंचने वालों पर कार्यवाही हो। बसंत पंचमी का त्योहार नजदीक आ रहा है। इसलिए चाइनीज मांझा की बिक्री को अपराध की श्रेणी में मानते हुए प्रतिबंधित घोषित किया जाये। इस मौके पर जितेन्द्र अग्रवाल, विनय मिश्रा, अजय मेहरोत्रा सौरभ अग्रवाल, सनी गुप्ता, रामबाबू गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

